Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना कहर के बीच भारत में स्कूल खोलने की हो रही तैयारी

 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट की वजह से भारत में पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े स्कूल कॉलेज एक बार फिर से खुलने जा रहे हैं. स्कूल खोलने (School Reopen News) को लेकर तमाम राज्य सरकारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. फिलहाल अभी कोरोनावायरस की रफ्तार को देखते हुए सिर्फ सीनियर क्लासेस यानी नौवीं और बारहवीं की कक्षा को शुरू करने के आदेश दिए हैं. इसमें भी छात्रों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होगा कि वह स्कूल  जाए ही. यह छात्र की इच्छा पर निर्भर करेगा की वह स्कूल जाना चाहता है या नहीं.

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ संकट और सुरक्षा बलों को प्रधानमंत्री का आश्वासन

अब जब 21 सितंबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं तो सरकारों के साथ साथ स्कूल प्रशासन भी नियम और दिशा निर्देश तैयार करने में जुट गया है ताकि बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू हो सके और वह इस वायरस से दूर भी रहें. स्कूल खोले जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन के अनुसार बच्चे अपने पैरेट्स की लिखित परमीशन लेकर स्कूल जा सकते हैं ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ की सुरंग से एक चीनी नागरिक से उद्धार

कोरोना लॉकडाउन के बाद अब बच्चों को स्कूल में पहले से काफी बदला हुआ माहौल मिलने वाला है जो शायद उन्होंने कभी पहले नहीं देखा होगा. बच्चों को कई तरह की पाबंदियों का भी सामना करना पड़ेगा, जैसे- ग्रप में नहीं रह सकते, एक साथ कई लोग खेल नहीं खेल सकते, लगातार सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा. इसके साथ ही बच्चों को मास्क भी पहनना पड़ेगा.

अब स्कूल में बायोमैट्रिक उपस्थित की जगह कान्टैक्ट लेस अटेंडेंस की व्यवस्था करने के साथ ही सभी कम से कम छह फीट की दूरी के साथ रहना पड़ेगा. स्कूल में किसी भी तरह के इवेंट पर रोक होगी जिससे भीड़ न इकट्ठा हो.

यह भी पढें   शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

झारखंड, हरियाणा सहित कई राज्य पूरी तरह से स्कूल खोलने की तैयारी कर चुकी है. हाल ही में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में स्कूल खोलने की तैयारियों को पूरा कर लिया है बस केंद्र सरकार की इजाजत और निर्देश की जरूरत है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com