एसएसबी द्वारा नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र से ३० केजी गांजा बरामद

वीरगंज, १८ अक्टूबर । भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने नेपाल भारत सीमा क्षेत्र से ३० केजी गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । एसएसबी टीम इनरवा से इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार के नेतृत्व में परिचालित टीम ने ४९ वर्षीय गुदर महतो को नेपाल भारत सीमा क्षेत्र में स्थित खामिया गांव से गिरफ्तार किया है ।
एसएसबी ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा से २०० मिटर भीतर भारतीय भूमि से ३० केजी गांजा के साथ महतो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कारवाही के लिए गांजा के साथ महतो को थाना इनरुवा में सौप दिया गया है । स्मरणीय बात यह भी है कि महतो एक महीने पहले भी २.५ केजी गांजा के साथ गिरफ्तार हो गए थे और इनका दो लड़के भी जेल में हैं ।

