Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री राई द्वारा १५ प्रदेश सांसद निलम्बन

 
शेरधन राई, फाईल तस्वीर

विराटनगर, ३१ दिसम्बर । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई ने पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधवकुमार नेपाल समूह के १५ प्रदेश सांसदों को निलम्बन किया है । मुख्यमन्त्री राई प्रधानमन्त्री केपी ओली समूह के हैं । इसीलिए अपने विरोधी समूह द्वारा प्रदेश संसदीय दल के नेता से राई को निलम्बन करने के बाद उन्होंने भी काउन्टर अट्याक किया है ।
प्रमुख सचेतक बुद्धिकुमार राजभण्डारी के अनुसार मुख्यमन्त्री राई ने संसदीय गतिविधि में संलग्न होने से बंचित करते हुए १५ प्रदेश सांसदों को ३ महीनों के लिए निलम्बन किया है । इसीतरह निलम्बन में पड़नेवाले सांसद् हैं– भीम प्रसाद आचार्य, राजेन्द्र राई, मोहनकुमार खड्का, लिलाबल्लभ अधिकारी, लछुमन तिवारी, कुलप्रसाद साम्बा, ईन्द्रबहादुर आङ्बो, विजयकुमार विश्वास, यशोदा अधिकारी, धिरेन्द्र शर्मा, जीवन घिमिरे, कुसुम कुमारी श्रेष्ठ, टंक आङ्बुहांङ, साबित्राकुमारी रेग्मी और सरिता थापा ।
उल्लेखित १५ सांसद् प्रचण्ड–माधव समूह के हैं । प्रचण्ड–माधव समूह ने मुख्यमन्त्री राई को संसदीय दल के नेता से हटाकर भीमप्रसाद आचार्य को संसदीय दल का नेता बनाया और साथ में मुख्यमन्त्री राई के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *