Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ऐसा जंगल जहाँ जाने पर आत्म हत्या करने का मन हो जाता है

 

एक ऐसा जंगल  जो आत्महत्या करने के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। ओकिघारा सुसाइट फारेस्ट आत्महत्या करने के लिए यह दुनिया की सबसे कुख्यात जगह है। यहां 2002 में ही 78 लोगों ने आत्महत्या की थी। आखिर क्यों? क्या इसलिए कि एक प्राचीन किवदंती के अनुसार एक बार प्राचीन जापान में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे तो उन्हें ओकिघारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था, जहां पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि वही भूत इस जंगल में आज शिकार करते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड की हैं, उनकी आत्माओं का भी यहां वास है।
Image result for imege of okidhara suside forest
जापान के ज्योतिषियों का विश्वास है कि जंगलों में आत्महत्या के पीछे पेड़ों पर रहने वाली विचित्र शक्तियों का हाथ है, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती रहती हैं। कई लोग, जो इस जंगल में एक बार प्रवेश कर जाते हैं, उन्हें ये शक्तियां बाहर निकलने नहीं देती हैं और वे उनके दिमाग पर काबू कर लेती हैं।Image result for imege of okidhara suside forest

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: ऊपरी त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा, ओकिघारा का यह जंगल, दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। इस जंगल को मूल रूप से स्थानीय जापानी जुकारी के नाम से जानते हैं।
यहां सुसाइड करने वालों की संख्या का इस बात से अंदाजा लगाया जा सता है कि सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहां की स्थानीय पुलिस सालाना अभियान चलाती है। लेकिन यहां से सालाना कितनी लाशें बरामद होती है इसका खुलासा कभी नहीं किया गया। इस डर से कि इससे लोगों को और ज्यादा सुसाइड करने की प्रेरणा मिलेगी। सिर्फ एक बार 2004 में यह आंकड़ा घोषित हुआ था। तब यहां से 108 लाशें बरामद हुई थी।

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

Image result for imege of okidhara suside forest
लोगों को सुसाइड से रोकने के लिए पुलिस ने जंगल में जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं जिन पर लिखा है- ‘आपकी जिन्दगी आपके पेरेंट्स के लिए एक अनमोल तोहफा है’, तथा ‘कृपया मरने का निश्चय करने से पूर्व एक बार पुलिस से संपर्क करे।’

Image result for imege of okidhara suside forest

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com