Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौ संरक्षण द्वारा समाधी स्थल की सफाई

 

DSC06701जनकपुर, कैलास दास । गौ संरक्षण नेपाल द्वारा नागा बाबा समाधी स्थल और भगवान पुरुषोत्तम मन्दिर मे सफाई कार्यक्रम किया गया है ।

गौ संरक्षण मञ्च के अध्यक्ष जगदीश महासेठ के नेतृत्व मे गणेश युवा कमिटी, राम युवा कमिटी तथा मञ्च के सदस्यों ने सफाई की है ।

सुबह से ही युवाओं ने मन्दिर के आसपास लगे पेंड पौधा का सफाई कर मन्दिर के हन्दर दीप अगरवत्ती जलाया गया है । वैसे ही मन्दिर के बाहर भी झारु, कोदारी एवं अन्य सफाई की सामान लेकर सर सफाई किया गया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

सफाई कार्यक्रम के बाद मधेशी जनअधिकरा फोरम लोकतान्त्रिक के केन्द्रीय सदस्य एवं पूर्व राज्यमन्त्री संजय कुमार साह ने मन्दिर के आसपास मे वृक्षारोपण किया है । दो दर्जन से ज्यादा युवाओं की उपस्थिति मे हुआ सफाई कार्यक्रम मे मञ्च का अध्यक्ष महासेठ ने कहा कि महिना के अन्तिम हप्ताह मे धार्मिक मन्दिरो कीं सफाई कार्यक्रम किया जाऐगा ।

DSC06713स्मरणीय बात यह है कि इस स्थल पर हजारों देवी देवाताओं की मूर्तीया बनाई गयी है । यहाँ पर नागा बाबा रहते थे और जिसे उनके कहने पर भलाई होता था वह स्वयं यहाँ आकर मन्दिर निर्माण मे सहयोग करते थे स्व. पं. दैवज्ञ केसवराज उपाध्याय के लडका बलराम प्रसाद उपाध्याय ने इस बात की जानकारी दी है ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

जनकपुर के गंगासागर तालाव के पूर्वारी डिल पर स्थित नागा बाबा समाधी स्थल पर पर ५६ करोंड देवी देवताओं की तस्वीर बनाया गया है । लेकिन प्रचार प्रसार नही होने के कारण अभी भी वहाँ पर दर्शक नही पहुँच पा रहें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com