Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् प्रदीप यादव की सक्रियता और पहल में फ्लेग टावर का राष्ट्रीय झण्डा परिवर्तन

 

वीरगञ्ज, २४ चैत ।

नेपाल के मुख्य प्रवेशद्वार के रुप में पहचाने जाने वाले शंकराचार्य गेट में अवस्थित फ्लेग टावर में लगे नेपाल के राष्ट्रीय झण्डा को परिवर्तन किया गया है । क्यो्कि पहले का झंडा काफी हद तक फट चुका था ।

पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ के प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव के संसदीय विकास कोष और तलव भत्ता वापत प्राप्त रकम से उक्त फ्लेग टावर गत सावन महीने में स्थापना किया गया था । नेपाल में पहली बार अत्याधुनिक बत्ती जडान नेपाल का राष्ट्रीय झण्डा सहित फ्लेग टावर स्थापना होने के बाद स्थानीयवासी को खुशी हुई थी और उन्होंने इस कार्य को एतिहासिक कार्य का संज्ञा देते हुए सांसद् यादव की प्रसंसा की थी ।

यह भी पढें   सूचना संकलन के दृष्टिकोण से ‘नेपाल किसी का प्ले ग्राउंड नहीं बनना चाहिए – अमरेशकुमार सिंह

पर, विगत कुछ हफ्ता से फ्लेग टावर में लगा राष्ट्रीय झण्डा फटे हुए अवस्था में था। फटे हुए झण्डा के बारे में स्थानीय सञ्चार माध्यम में समाचार आने के बाद सांसद् यादव के विशेष पहल में और सक्रियता में झण्डा परिवर्तन किया गया है । यादव ने पुन: अपने व्यक्तिगत खर्च से झण्डा परिवर्तन कराया है ।

झण्डा परिवर्तन कराने के लिए सांसद् यादव स्वयम् वहाँ पहुँचे थे यह जानकारी उनके स्वकीय सचिव निखिल बरनवाल ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com