Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाडौं उपत्यका में  आज से एक सप्ताह के लिए निषेधाज्ञा बढाई गई

 

काठमाडौं ।

काठमाडौं उपत्यका में  आज से एक सप्ताह के लिए निषेधाज्ञा बढा दी गई है । १६ वैशाख से एक सप्ताह के लिए जारी  निषेधाज्ञा आज से एक सप्ताह के लिए बढा दिया गया है ।

काठमाडौं के प्रमुख जिला अधिकारी कालिप्रसाद पराजुली ने यह जानकारी दी है । निषेधाज्ञा को पहले से भी अधिक कडाई से लागू किया जा रहा है । खाद्य दुककान अब सिर्फ सुबह खोली जाएगी । इससे पहले जारी किए गए सभी पास खारिज कर दिए गए हैं ।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

अब जिला प्रशासन कार्यालय नयाँ पास जारी कररेंगे। पत्रकारों के लिए  सूचना विभाग का पास अनिवार्य किया गया है। सूचना विभाग का पास नहीं होने पर कार्यालय के परिचयपत्र के आधार में बाहर निकल सकते हैं किन्तु इसकी जानकारी जिला प्रशासन कार्यालयमें देनी होगी ।

सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक संस्थान, बीमालगायत के कार्यालय में एक चौथाइ कर्मचारी रख कर सञ्चालन करेंगे । बैंक तथा वित्तीय संस्था काठमाडौं उपत्यका में अपने शाखा कार्यालय मध्ये २५ प्रतिशत मात्र खुला रख पाएँगे। केन्द्रीय कार्यालय में २० प्रतिशत जनशक्ति मात्र रख सकते हैं  ।

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

इसी तरह सम्बन्धित पालिका द्वारा अनिवार्य रुप से १० दिन क्वारन्टिन में रहने की प्रतिबद्धतासहित के सिफारिस के बाद ही काठमाडौं उपत्यका छोड पाएँगे ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com