Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के मेलोडी सिंगर सोनू निगम का आज जन्मदिन

 

बॉलीवुड के मेलोडी सिंगर सोनू निगम का आज जन्मदिन है. सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में फरीदाबाद में हुआ था. उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. सिंगर का अंदाज देख लोग उन्हें दूसरे मोहम्मद रफी कहने लगे थे. बचपन में उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना गाया था. उसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ लोगों के शादियों में गाना शुरू कर दिया था.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने सांसदों से विशेषज्ञता के अनुसार देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया

19 साल की उम्र में सोनू सिंगिंग को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए थे. उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था. सोनू निगम (Sonu Nigam Birthday) बॉलीवुड के उन गिने-चुने सिंगर्स में से एक हैं, जिन्हें ना सिर्फ हिंदी बल्कि, मराठी, तमिल, तेलुगु सहित करीब 12 भाषाओं में महारथ हासिल है और वह इन सभी भाषाओं के गाने गा कर अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान

सोनू निगम 1995 में वे पापुलर टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट करने लगे. इसके बाद, उन्होंने फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया. उन्होंने फिल्म बॉर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सॉन्ग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया. सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीतें. उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सॉन्ग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कही’ के लिए काफी सराहना मिली. एक समय ऐसा आया कि सोनू बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर की लिस्ट में शामिल हो गए.

यह भी पढें   गुठी और कुटी के घरों और झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन

सोनू निगम की शादी 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से हुई थी जो कि बंगाली परिवार से हैं. उनका एक लड़का भी हैं जिसका नाम निवान निगम है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com