Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल के बीच करीब दो साल बाद मैत्री बस का संचालन शुरू

kathmandu delhi bus
 
kathmandu delhi bus
काठमाण्डू नई दिल्ली बस सेवा

भारत-नेपाल के बीच करीब दो साल बाद मैत्री बस का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात करीब 20 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से नेपाल पहुंची। नेपाल बस पहुंचने पर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोरोना के कारण पिछले साल फरवरी माह में दोनों देशों के बीच चलने वाले यातायात के सभी साधन बंद हो गए थे। जिसके बाद करीब दो साल तक लोगों को आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इससे पूर्व कई बार मैत्री बसों के संचालन को लेकर संभावनाएं दिखीं मगर कोरोना की स्थिति ने सबकुछ बिगाड़ दिया। मगर अब गुरुवार से दोनों देशों के बीच पूर्व की भांति मैत्री बसों का संचालन शुरू हो गया है और धीरे धीरे सभी बसें चलेंगी। आनंद बिहार से बीते रात्रि साहिबाबाद डिपो की एक बस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से होते हुए लगभग 20 यात्रियों को लेकर नेपाल पहुंची। सभी कागजात सीमा पर कस्टम और एसएसबी ने चेक किए। शुक्रवार देर शाम यही मैत्री बस नेपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना हुई।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

करीब दो साल बाद दोनों देशों के बीच मैत्री बस का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को यात्री बस में सवार होकर पूर्व की भांति नेपाल पहुंचे। जल्द ही अन्य बसों को भी रूट पर चलाने की तैयारी है। बस संचालित होने के बाद दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिल सकेगा।
माधव जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष, उद्योग वाणिज्य संघ कंचनपुर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *