Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र भारतीय दूतावास द्वारा छठा आयुर्वेद दिवस मनाया गया

 

काठमांडू। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं और आयुर्वेद क्याम्पस, चिकित्सा शास्त्र अध्ययन संस्थान, त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने संयुक्त रुप में “आरोग्य सप्ताह” का आयोजन किया । उक्त सप्ताह व्यापी उत्सव के अवसर में “आरोग्यको लागि आयुर्वेद–सम्भावना र चुनौती” शीर्षक में एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार जा आयोजन किया गया। आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरी जयन्ती) नेपाल में राष्ट्रीय आरोग्य दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
कार्यक्रम में त्रिभुवन विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रा डा शिवलाल भुसाल, चिकित्साशास्त्र अध्ययन संस्थान के सहायक डिन प्रा डा प्रदीप वैद्य, आयुर्वेद क्याम्पस के क्याम्पस प्रमुख डा शिव मंगल प्रसाद आदि अन्य शिक्षा विदों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के प्रेस, सूचना तथा संस्कृति प्रभाग के प्रथम सचिव श्री नवीन कुमार की भी उपस्थिति थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कोभिड–१९ महामारी के समय में आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । वेबिनार में भारत, नेपाल और अन्य देश के करीब २०० विज्ञ और विद्यार्थियों की सहभागिता थी ।अष्टांगम आयुर्वेद चिकित्सालयम और विद्यापीठम, केरला, भारत के प्रधानाध्यापक और प्रमुख चिकित्सक प्रा डा अलाथियुर नारायणन नाम्बी, और इन्स्टिच्युट अफ इन्डिजिनस मेडिसिन, कोलम्बो विश्वविद्यालय, श्रीलंका के डा एस.एम.एस समाराकुन मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए ।
यह कार्यक्रम भारत के स्वतन्त्रता के ७५ वर्ष के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्सा के रूप में आयोजित किया गया था ।

यह भी पढें   लोकतंत्र के साथ यदि छेड़खानी की जाती है तो विद्रोह हो सकता है – आरेन राइ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *