Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६५ हजार जाली नोट और नोट बनाने वाला मसिन के साथ ५ गिरफ्तार

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । नेपाल पुलिस ने ६५ हजार ३३५ जाली नोट और नोट बनानेवाला मसिन के साथ ५ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । महानगरी पुलिस वृत्त बौद्ध ने बुढानिलकण्ठ नगरपालिका–११ कपन स्थित रामसरोज थापा के रुम से बुधबार जाली नोट छापनेवाला प्रिन्टर के साथ ५६ वर्षीय गोमा श्रेष्ठ, ४१ वर्षीय पुष्पा थापामगर, २६ वर्षीय रामसरोज मगर, १९ वर्षीय चिरंजिवी जोती और २३ वर्षीय सुजन जोती को गिरफ्तार किया है ।
नेपाल पुलिस से प्राप्त घटना विवरण अनुसार गोकर्णेश्वर नगरपालिका–७ दक्षिणढोका में नकली पैसा देकर सामान खरीद करते वक्त गोमा श्रेष्ठ को पुलिस ने पहली बार गिरफ्तार किया था । उस वक्त गोमा की गतिविधि शंकास्पद रहा था । इसी आधार पर गिरफ्तार गोमा के ऊपर अनुसंधान करते वक्त अन्य ४ व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *