Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लालपर्सा में ढलान की गई सड़क का उद्घाटन

 

वीरगंज, २१ नवम्बर । वीरगंज महानगरपालिका–३० लालपर्सा में ढलान की गई सड़क एक औपचारिक कार्यक्रम के बीच उद्घाटन की गई है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ के संघीय सांसद् प्रदीप यादव ने शनिबार उक्त सडक का उद्घाटन किया । सांसद् यादव के ही संसदीय विकास कोष से लालपर्सा की मुख्य सड़क से ब्रह्मस्थान तक की ७ सौ मिटर सड़क का ढलान हुआ था ।
ढलान से पूर्व यहां कीचड और पानी जमने की समस्या थी, जिससे स्थानीयबासी पीड़ित थे । सड़क ढलान होने बाद स्थानीयबासी में खुशयाली है । विशेषतः बारिश के समय में भेडाह नदी का पानी सड़क में घूस जाता था, जिसके चलते पैदलयात्री को भी मुश्कील हो जाती थी । सांसद् यादव ने कहा कि लालपर्साबासी की समस्या सम्बोधन करते हुए यहां के लिए संसदीय विकास कोष से ३० लाख रुपये विनियोजन हुआ था ।
स्मरणीय है, इससे पहले लालपर्सा के ही परसोतीपुर में सांसद् यादव ने ४० लाख खर्च कर नमूना सड़क निर्माण किया था । शनिबार आयोजित सड़क उद्घाटन समारोह में जसपा के इकाई अध्यक्ष दिनानाथ मण्डल, बरमा यादव, युवा नेता मनोज यादव, गगनदेव यादव, रामप्रवेश यादव, मनोज साह कानु, रामप्रवेश कलवार, सन्जीव ठाकुर जैसे नेताओं की उपस्थित रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *