Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिन्धुली स्थित एक हार्डवेयर पसल में आग लगी, करोडों की क्षति

 

सिन्धुली, ३० नवम्बर । सिन्धुली जिला सदरमुकाम से नजदीक रातामाटा स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में आगलगी हुई है । कमलामाई नगरपालिका–६ स्थित साह आयरन एण्ड इलेक्ट्रोनिक सेन्टर में हुई आग लगी में करोडों की क्षति हुई है । उक्त हार्डवेयर गोदाम सिकन्दर साह तथा उनके दोस्त संचालन कर रहे थे ।
आग नियन्त्रण के लिए जिला प्रशासन कार्यालय सिन्धुली ने चार आग नियन्त्रक यन्त्र का प्रयोग किया । सिन्धुली प्रशासन का कहना है कि सिन्धुली में सिर्फ एक आग नियन्त्रक यन्त्र है, इसीलिए दुधौली, बर्दिबास और रामेछाप से आग नियन्त्रक यन्त्र को बुलाकर आग को नियन्त्रण में लिया गया है ।
बताया गया है कि बिजली की वायर सर्ट होने से अग लगी है । अनुमान है कि करोड से भी अधिक मूल्य की हार्डवेयर सामान जल कर नष्ट हो गई हुई है । लेकिन क्षति का पूर्ण विवरण आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *