Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा में धरना भी नियुक्ति भी, राजेन्द्र महतो को अपमानित करने का आरोप।

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव सहित धनुषा जिला सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष मनोनयन को लेकर धनुषा जिला के लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने काठमांडू केन्द्रीय कार्यालयों में धरना पर बैठे है। उन सवोंका कहना है कि अध्यक्ष महंथ ठाकुर  अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें तथा नियुक्ति को रद्द करें। वे तालाबंदी करने पर भी तुले है।

इधर धनुषा जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह ने आज पार्टी में उपाध्यक्ष प्रमोद यादव तथा सचिव में जीवेन्द्र झा सहित 25सदस्यीय कार्य समिति भी गठन कर दिया है, जो आग में घी का काम किया हैं। रमन पांडेय ने कहा है अध्यक्ष से इसका जबाब के लिए हमलोग काठमांडू आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल तथा परमेश्वर साह को आगे कर राजेन्द्र महतो को महत्वहीन करने पर तुले है हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के हम बफादार सिपाही हैं। उन्होंने कहा हैं कि सोनल किसी खास वर्ग में पैठ बनाकर राजेन्द्र महतो को अपमानित करने की कोशिश करेंगे तो हम लोग चुप बैठने वाले हैं। उनके सारे कारनामे का पोल खोलेंगे।

यह भी पढें   लामिछाने का भव्य स्वागत भारत की कूटनीतिक जीत : कंचना झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *