Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका सुर्जीगावँ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/ (बाँके)  पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१९ सुर्जीगावँ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सम्पन्न हुआ है ।

बीता माघ महीने के २४ गते से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ फागुन १ गते आइतवार को सम्पन्न हुआ है । नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.– ६ रामनगर स्थित श्री हडिया बाबा आश्रम नेपालगन्ज के पुजारी श्री रामनरेश बाबा के व्यवस्थापन आयोजन किया गया था वह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ बाँके जिला के नरैनापुर गावँपालिका वार्ड नंं.–६ सोनवर्षा निवासी श्री रामानन्द मिश्रजी श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में एक सप्ताह तक उन्हों कथा वाचन किये थे । श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में यज्ञाचार्य के रुप में श्री सदानन्द मिश्र, प्रेमीदास जी महाराज, इसी तरह वह भागवत पूजा में निरञ्जन सरस्वती और प्रेम नाथ पाण्डेय जी संगीत में सहयोग किया था । सुर्जीगावँ के निवासी स्व.गंगाराम जायसवाल के धर्म पत्नी, बाबा रामनरेश के पूज्य माता श्रीमती अवधरानी जायसवाल श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में जजमान के रुप में रही थी ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

बीता माघ महीने के २४ गते से शुभारम्भ हुआ श्रीमद्भागवत पूजा में पहले दिन क्लश यात्रा एवं सर्वौभद्र मण्डल आदि पूजन किया गया था, इसी तरह भक्ति महतम में चर्चा, राजा परिक्षित श्राप, हनुमान पूजन, देविका पूजन एवं मनुद्वारा श्रृष्टि उत्पन्न की कथा, भक्त धु्रब, भक्त प्रहलाद, शती चरित्र, अजामिल कथा, समुन्द्र मन्थन कथा, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रुपमें मनाया गया था, भगवान का बाल्य लीला, रासलीला एवं कन्शाशुर का बध की चर्चा, भगवान ऐश्वर्य लीला एवं परिक्षित मोक्ष की साथ कथा सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   वरिष्ठ नागरिक अगुवा एवं पूर्व अर्थमन्त्री डॉ. देवेंद्र राज पांडेय का निधन

श्रीमद्भागवत पूजामा श्री हडिया बाबा आश्रम नेपालगन्ज के पीठाधीश श्री सोमनाथ गिरी महराज की भी  सहभागिता रही थी, यज्ञ के अन्तिम दिन के अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजन किया गया परिवार के बिशाल जायसवाल ने श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से प्रभावित होकर अब कुछ समय  भगवान के लिये भी इस समय में देना आवश्यक रही है इस उद्देश्य से शुद्ध मन–वचन कर्म से गुरुवर से गुरुमन्त्र लिया । फागुन २ गते सोमवार आयोजित भण्डारा में साधुसन्त, महन्त, श्रद्धालु भक्तजनों की सहभागिता रही थी । वह भागवत में बिक्की जायसवाल, सत्यम जायसवाल, लल्लन जायसवाल, परशुराम जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल लगायत लोग स्वागतकाँक्षी में रहे थे ।

यह भी पढें   सरकार को सभी दलों को साथ लेकर चलना होगा –रघुवीर महासेठ

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *