Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईसा पूर्व का हैं मौलापुर नगरपालिका के पतौरा का महादेव मंदिर

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर नेपाल के रौतहट जिला का मौलापुर नगरपालिका के पतौरा गांव में अवस्थित महादेव मंदिर ईसा पूर्व अर्थात 2000बर्ष प्राचीन है। इसका अनुमान नेपाल के पुरातात्विक विभाग ने अनुसंधान के बाद अनुमान लगाया है। अनुसंधान जारी है। मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना साह तथा एमाले के बरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री तथा स्थानीय सांसद प्रभु साह के बिशेष पहल पर मंदिर का निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण किया है। तीन साल से मधानी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुरुआत के बर्षों में मधानी महायज्ञ का उद्घाटन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने किया था। पशुपतिनाथ के भट्ट पुजारी द्वारा मधानी यज्ञ संपन्न कराया जाता था। वैसे तो साल भर भारत नेपाल के श्रद्धालु महादेव मंदिर में पूजा के लिए आते ही रहते हैं। लेकिन श्रावण मास तथा शिव रात्रि में नेपाल भारत से लाखो श्रद्धालु जलाविशेक के लिए पतौरा महादेव मंदिर पहुंचते हैं। शिव रात्रि के अवसर पर आयोजित मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें नेपाल तथा भारत के प्रसिद्ध कलाकार तथा गायक, गायिका अपनी प्रस्तुति करते है। इस वार भी शिव रात्रि के अवसर पर भोजपुरी के सिने कलाकार तथा गायक खेसारी लाल यादव तथा नेपाली फिल्म के चर्चित कलाकार राजेश हमाल आ रहे हैं।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया
ईसा पूर्व का हैं मौलापुर नगरपालिका के पतौरा का महादेव मंदिर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *