Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शनिवार को भारत तथा नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । वहुप्रतीक्षित नेपाल रेलवे का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेरवहादुर देउवा संयुक्त रूप से नयी दिल्ली से शनिवार (2अप्रैल)को वर्चुअल रुप से 12वजे करेंगे। उसके बाद प्रथम वार जयनगर से भाया जनकपुरधाम से कुर्था तक यात्री के साथ ट्रेन की पहुंचेगी। उद्घाटन समारोह के बाद 2वजे जनकपुरधाम स्टेशन परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत गद्दी गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मधेश के गृह मंत्री भरत साह, भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव स्थानीय सांसद तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो, विधायक परमेश्वर साह, मेयर लाल किशोर साह जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, नेपाल स्थित भारतीय कार्यवाहक राजदूत नामाग्या खाम्पा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल की जानकारी नेपाल रेलवे का महा प्रबंधक निरंजन झा ने दी है। उद्घाटन को लेकर नेपाली स्टेशन जयनगर, जनकपुरधाम को सजाया गया है। ट्रेन को भी सजाया जा रहा है। रेलवे के गैंग मैन रेलवे की पटरी को देख रेख कर रहे हैं।

यह भी पढें   रसुवा: ज़रूरी उपकरण नहीं मिलने से कोरियाई बचाव दल धुंचे लौटा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com