ललितपुर महानगर में नेपाली कांग्रेस से चिरिबाबू महर्जन उम्मीदवार

काठमांडू, २५ अप्रील । नेपाली कांग्रेस ने निर्णय किया है कि वैशख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस पार्टी की ओर से ललितपुर महानगरपालिका में चिरिबाबू महर्जन को उम्मीदवार बनाया जाएगा । आज सुबह कांग्रेससभापति शेरबहादुर देउवा ने महर्जन को मेयर पदका टिकट देने का निर्णय किया है । महर्जन वर्तमान में भी ललितपुर महानगर के मेयर ही हैं । महर्जन के साथ नेपाली कांग्रेस से प्रेमकृष्ण महर्जन और चन्द्र महर्जन ने भी दोवेदारी किए थे ।

