नेकपा एमाले की ओर से विराटनगर महानगर में सागर थापा उम्मीदवार

विराटनगर, २५ अप्रील । नेकपा एमाले ने विराटनगर महानगरपालिका में सागर थापा को टिकट दिया है । वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में थापा नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार नागेश कोइराला से प्रतिस्पर्धा करेंगे । विराटनगर महानगरपालिका में मेयर पद के लिए लालबाबु पंडित, गुरु बराल, जीवन घिमिरे, परशुराम बस्नेत, बाबुराम कार्की, रामलाल साह भी दावी कर रहे थे । थापा की तुलना में वे लोग हेभीवेट नेता के रुप में जाने जाते हैं । लेकिन मेयर का टिकट थापा को मिल गया है ।

