Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जहां हर घट में वसते है सीता राम वह हैं जनकपुरधाम : मोरारी बापू

 

जनकपुरधाम (नेपाल) जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में 22मई से मोरारी बापू द्वारा मानस जय सिया राम कथा प्रारंभ हुयी जो 29मई तक चलेगा। व्यासपीठ से मोरारी बापू ने कहा कि जहां घट घट में वसता हैं सिया राम। वह है जनकपुरधाम। अर्थात जनकपुरधाम (मिथिला) के प्रत्येक मानव, पशु, पक्षी के हृदय में सिया राम का बास हैं। सीता जननी(मां) हैं और मां के कर्ज नहीं चुका सकते है। उनका कर्ज हम उनके मार्ग पर चल कर उनसे कर्ज मुक्त हो सकते हैं। एक प्रसंग में चर्चा है की राजा विदेह जनक से एक संतनेपूछा की आपको क्या चाहिए? जनक ने जबाब दिया कि मूझे किशोरी जी सूता रुप में बिराजमान है तो फिर हमें क्या चाहिए।
मोरारी बापू ने कहा कि मिथिला के प्रत्येक नर नारी सुंदर है। तन तो सवका सुंदर है। मन तो मिथिला के नर नारियों के सुंदर हैं। बापू ने अन्न दान पर कहा कि भूखे का खाना खिलाना सभी तीर्थो से उपर है। इसलिए समाज में गरीब लोगो को भरपूर मदद कीजिए।
मोरारी वापू की कथा सुनने के लिए भारत के अलावा विदेश से भी शिष्य आयें है। हजारों की भीड़ कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ी है। जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित नगर गणमान्य लोग तथा साधु-संत कथा में उपस्थित थे।

यह भी पढें   एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com