Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिमी सेनेगल : अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत

 

सेनेगल, एएफपी।

फाइल

 

पश्चिमी सेनेगल  के शहर तिवाउने में एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मैकी साल ने यह जानकारी दी। तिवाउने शहर राजधानी डकार से लगभग 120 किमी पूर्व में स्थित है।

राष्ट्रपति ने कहा, मैंने  अस्पताल के नवजात विभाग में आग लगने से 11 नवजातों की मौत के बारे में अभी-अभी सुना है। यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस घटना से मुझे बहुत दु:ख है। फिलहाल, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच जारी है।

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

सेनेगल में आधी रात से ठीक पहले, राष्ट्रपति मैकी सैल ने ट्विटर पर घोषणा की कि आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे अभी हाल ही में सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में आग लगने से 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आगे लिखा कि नवजातों परिवारों के लिए गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण

कुछ दिन पहले ही अस्पताल का हुआ था उद्घाटन

बता दें कि आग लगने की यह त्रासदी तिवाउने के ट्रांसपोर्ट हब में मामे अब्दु अजीज सी दबाख अस्पताल में हो गई और यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगी आग बहुत तेजी से फैल गई। शहर के मेयर डेम्बा डीओप ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की घटना में तीन शिशुओं को बचा लिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मामे अब्दु अजीज सई दबाख अस्पताल का हाल ही में उद्घाटन किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *