Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

 

काठमांडू, 4 जून । अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर भारतीय राजदूतावास, काठमांडू ने आज साइकिल रैली का आयोजन किया जिसमें राजदूतावास के अधिकारियों/स्टाफ सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्ण प्रतिभागिता की। प्रथम सचिव (प्रेस, सूचना एवं संस्कृति) श्री नवीन कुमार ने प्रातः 6.30 बजे रैली को राजदूतावास से रवाना किया । रैली का उद्देश्य साइकिल को परिवहन के सरल एवं वहनीय, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण संरक्षक के माध्यम के रूप में प्रचारित करते हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश देना था । लगभग 30 प्रतिभागियों के साथ रैली 8 कि.मी की दूरी तय करते हुए विश्व धरोहर स्थल पाटन पहुँची। प्राचीन पाटन के मध्य में स्थित पाटन दरबार क्षेत्र प्राचीन स्मारकों की धरोहर है। यह क्षेत्र सत्रहवीं शताब्दी से कला और सांस्कृतिक विरासत से सुशोभित है। यहाँ काठमांडू के अन्य साइकिल समूहों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। न्यू रोड स्थित नेपाल-भारत पुस्तकालय होते हुए रैली वापिस भारतीय राजदूतावास लौटी। इस रैली के आयोजन में बी पी कोइराला फाउंडेशन ने सहभागिता की ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 25 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् :2083
भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed