Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनोली बार्डर से फर्जी वीजा औरर पासपोर्६ के साथ अमरीकी नागरिक हिरासत में

 

नेपाल से सटे सोनोली सीमा पर तैनात आवर्जन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात अमेरिका के एक नागरिक को फर्जी वीजा व पासपोर्ट की आशंका पर नेपाल जाने से रोक दिया। देर रात तक चली जांच में अमेरिका के नागरिक के पास मिले चार पासपोर्ट छेड़छाड़ युक्त व कूटरचित पाए गए। उसके पास मिला कामगार वीजा भी फर्जी पाया गया। आवर्जन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पुलिस के हवाले किया गया है।आवर्जन कार्यालय सोनोली से मिली जानकारी के मुताबिक एलन वायड नाक्स निवासी 135 फोट गांव आरडी ब्लिंगरलैंड, अमेरिका 27 जून वर्ष 2015 में पहली बार कामगार वीजा पर भारत आया था। फिर कुछ माह बाद वह वापस अमेरिका चला गया। वर्ष 2016 में वह दोवारा भारत आया। उसके वीजा की अवधि 15 जुलाई 2016 तक थी लेकिन वह वापस जाने की बजाए भारत में ही रह रहा था।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

इघर फिर वह अमेरिका जाने के लिए नेपाल जाना चाह रहा था। जिसके लिए उसने पासपोर्ट पर मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी आगमन मुहर लगवाया। वीजा में भी कूटरचित बदलाव किए। बीते छह जून को उसने रक्सौल बार्डर से नेपाल जाने का प्रयास किया। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।

सोनोली बार्डर के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था रक्सोल बार्डर से नेपाल जाने में असफल रहने पर वह सोनौली बार्डर पर पहुंचा। जहाँ उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सोनोली मनोज कुमार राय ने बताया कि अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें   इंजीनियरिंग में आने वाला समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन का होगा : राकेश जैन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *