Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दसवां स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 4 अगस्त से ग्रेटर नॉएडा में शुरू होगा

 

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2022 : (हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो डेस्क) स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एसजीईपसी), वाणिज्य मंत्रालय और एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित ”स्पोर्ट इंडिया 2022” – एक्सपो, कांफ्रेंस एंड अवार्ड्स का आयोजन 04-06 अगस्त 2022 को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में इंडियन एक्जीबिशन सर्विसेज और स्पोर्ट्स इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सहयोग से किया जा रहा है, यह जानकारी आज एक संवाददाता सम्मलेन में स्पोर्ट्स इंडिया फाउंडेशन के निदेशक स्वदेश कुमार और पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन ने संयुक्त रूप से दी. इस अवसर पर स्पा इंडिया के डॉ. देवेन्द्र अरोरा जी भी उपस्थित थे.

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 आज से शुरू

इस अवसर पर हॉकी द्रोणाचार्य डॉ. ए. के. बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से देश में खेलों को रफ़्तार पकड़ने में मदद मिलेगी, इस तरह के आयोजन अधिकाधिक मात्रा में किये जाने चाहिए जिससे खिलाड़ियों और खेल से जुडें तमाम वर्गों के लोगों से खेलोत्थान में ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सकें.

कार्यक्रम के आयोजन सचिव स्वदेश कुमार ने बताया कि स्पोर्ट इंडिया – एक्सपो, का आयोजन पिछले 10 सालों से किया जा रहा है और साल दर साल खेलों से जुड़े हुए और खेल व्यवसायी इस आयोजन का हिस्सा बन रहे है. स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 2022 सम्मेलन और पुरस्कार उन लोगों और संस्थानों के लिए एक मंच है जो खेल, खेल व्यवसाय, खेल गतिविधियों में शामिल हैं और भारत में खेल को विकसित करने के इच्छुक हैं। यह भारत में खेल को बढ़ावा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने, ज्ञान साझा करने का एक खुला मंच भी है। मुख्य उद्देश्य भारत को विश्व खेलों में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाना है।

यह भी पढें   नेपाल में भारत-विरोधी राष्ट्रवाद की सतही समझ: इतिहास, पहचान और राजनीति के अनसुलझे सवाल

पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन ने बताया की इस स्पोर्ट इंडिया एक्सपो में पेफी के सहयोग से एक स्पोर्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन 4 अगस्त को किया जाएगा जिसमे विषय विशेषज्ञ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए शिक्षित किया जाएगा और यह आयोजन खेल और शारिरिक शिक्षा के विकास में अहम् भूमिका निभाएगा.

कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सरकार के खेल मंत्री माननीय गिरीश यादव जी, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र सिंह तोमर, क्रिकेटर मदन लाल, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जे एस चीमा, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय त्रिवंद्रम के प्रिंसिपल डॉ. किशोर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com