ललितपुर २ से एमाले उम्मीदवार प्रेम महर्जन निर्वाचित

काठमांडू, २२ नवम्बर । ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए नेकपा एमाले के उम्मीदवार प्रेम महर्जन निर्वाचित हो गए हैं । सोमबार रात सम्पन्न मत गणना अनुसार महर्जन को १९ हजार ८३४ मत प्राप्त हुआ है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी हाम्रो नेपाली पार्टी के उम्मीदवार सुदीन शाक्य ने १० हजार ४४० मत प्राप्त किया है । दोनों उम्मीदवारों की मतान्तरण ९ हजार से भी अधिक है ।
तीसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार बुद्धरत्न महर्जन ने १० हजार १३६ मत प्राप्त किया है । सुदीन और बुद्धरत्न बीच विद्रोही मत विभाजन होने के कारण यहां एमाले उम्मीदवार प्रेम ने जीत हासिल किया है । चौथे स्थान पर रहे एकीकृत समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कृष्णलाल महर्जन को ९ हजार ५३९ मत प्राप्त हैं । कृष्णालाल सत्ताधारी गठबंधन की ओर से यहां उम्मीदवार बन गए थे ।

