जनता न केवल स्थायित्व चाहती है, वरन एक नए चालक की तलाश में भी है– गगन थापा
काठमांडू, ६मंसिर
नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री एवं काठमांडू क्षेत्र नम्बर ४ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्य गगनकुमार थापा ने अपनी जीत के बाद कहा कि अब संसदीय दल के निर्वाचन की तैयारी में वे लगेंगे ।
निर्वाचन मत परिणाम की घोषणा होने के साथ ही सम्बोधन करते हुए थापा ने कहा – संसदीय दल के निर्वाचन की तैयारी में आज से ही जुट जाउँगा । मतदाता के मन में क्या है ? अपनी भावना को मतदाताओं ने व्यक्त कर दिया है । उसे जरुर पूरा करना होगा ।
उन्होंने कहा कि अभी जनता न केवल स्थायित्व चाहती है वरन नेपाल को चलाने के लिए नया चालक की भी तलाश कर रही है ।और वो चालक कांग्रेस के भीतर है । ये बहस पार्टी के भीतर भी हो चुकी है । कांग्रेस में नये नेतृत्व का आना जरुरी है । पूरे देश भर से ये विचार आया है । ये जनता की सोच है ।

