Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिफा विश्वकप के सेमीफाइनल के लिए मोरक्को और पोर्चुगल के बीच मुकाबला

 

काठमांडू, २१ मंसिर –

काठमांडू, २१ मंसिर – फिफा विश्वकप में मंगलवार की रात हुई खेल में स्वीटरजरल्याण्ड को हराकर पोर्चुगल ने रोमांचकारी जीत हासिल की है । इस जीत के साथ ही पोर्चुगल ने क्वाटरफाईनल में प्रवेश कर लिया है । युवा फरवार्ड गोन्सालो रामोस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्थान में पहली बार में चुने गए और उनके ह्याट्रिक करने के बाद स्वीट्जरल्याण्ड को ६–१ के गोल अन्तर से पराजित करते हुए पोर्चुगल कतार में हो रहे फिफा विश्वकप के क्वाटरफाइनलमा प्रवेश कर लिया है ।
सोमवार के खेल के हीरो रहे २१ वर्षीय युवा फरवार्ड रामोस जो की विश्वकप में ह्याट्रिक गोल करने वाले पहले खेलाडी भी बने ।
इसी तरह मंगलवार की ही रात को एक दूसरे खेल में मोरक्को ने आश्चर्य ढंग से स्पेन को ३–० से हराकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है । कल हुए इस मैच को देखना बड़ा ही रोमांचकारी रहा । दोहा के एजुकेसन सिटी स्टेडियम में मोरक्को ने दर्शकों का भी बहुत ही अच्छा साथ पाया । मोरक्को ने स्पेन को १२० मिनेट तक कोई गोल नहीं करने दिया । दोनों बराबरी पर थे ।
पेनाल्टी शुट में मोरक्को ने तीनो गोल किए । पेनाल्टी में मोरक्को के लिए अब्देलहमिद साबिरी, हाकिम जियाच और अच्रफ हाकिमी ने गोल किया ।
अब मोरक्को पोर्चुगल के साथ सेमिफाइनल में प्रवेश के लिए मुकाबला होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *