Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधवापुर में ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में नेपाल तथा भारत के हजारों दर्शक मौजूद

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।नेपाल भारत के सीमा के पास मधवापुर में सोमवार से एम. पी. एल द्वारा 20/20मैच खेला जा रहा है। मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में नेपाल तथा भारत के दर्शक मौजूद रहते हैं। गुरुवार को हुयी मैच में सीतामढ़ी ने रिक्की एलेवन को 5विकेट से हराया। रिक्की एलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रिक्की एलेवन ने 16ओभर में 104रन बनाये। जवाव में सीतामढ़ी ने 18ओभर में 5विकेट गंवाकर 107रन वनाकर 5विकेट से जीत दर्ज की। साहब अली ने 30रन, आलोक 18,तथा सन्नी ने 15रन बनाये। रिक्की सिंह 3,प्रमोद यादव तथा नरेश सहनी 1/1विकेट लिये।
इसी तरह रिक्की एलेवन की ओर सेटाइगर 15,अविनाश 13तथा नन्हे 7रन वनाये। इसी तरह सीतामढ़ी सेमुकुल 4,आकाश तथा ऋतिक2/2विकेट एवं सागर एक विकेट लिये। मैनआफ द मैचका खिताब मुकुल को मिला।
प्रभु मिश्रा, नागेश्वर कुमार, राकेश कुमार नायकथे वहीं स्कॉरर सतीश कुमार थे। शुक्रवार को मैच मधवापुर तथा नानपुर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले दरभंगा ने जनकपुरधाम तथा मधुबनी ने जेनेक्स पटना को हराया था। मैच देखने के लिए एम. पी. एल. के अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *