Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम नारायण मिश्र के 55वीं पुण्य तिथि मनायी गयी

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । राम नारायण मिश्र के 55वीं पुण्य तिथि जनकपुरधाम में मनाया गया। राम नारायण मिश्र स्मारक समिति गंगासागर तट पर अवस्थित स्वर्गद्वार में नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि किए।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम नारायण मिश्र वी. पी. कोइराला में उद्योग मंत्री वने थे। उन्ही के अथक प्रयास से एशिया के सबसे बड़ी सिगरेट फैक्ट्री जनकपुर चुरोट कारखाना की स्थापना हुयी थी। पूस 1गतेवि.सं.2017साल बहुदलीय व्यवस्था को राजा महेन्द्र खारिज कर दिया। वी. पी. कोइराला, गणेश मान सिंह, महेन्द्र नारायण निधि के साथ राम नारायण मिश्र को भी कारागार में डाल दिया गया। पिपरा के जमींदार घराने से ताल्लुक रखने बाले स्व. राम नारायण बाबू सर्वहारा वर्ग के नेता थे। उन्होंने संपन्न घराने में पैदा होने का तनिक भी घमंड नहीं था। वे जाति प्रथा तथा छुआछूत के घोर बिरोधी थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने बालो में उनके पुत्र तथा मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, तमलोपा के वरिष्ठ नेता डा. विजय कुमार सिंह उप मेयर किशोरी साह, प्रमोद चौधरी, गणेश तिवारी सहित कई नेता उपस्थित थे।इस अवसर पर भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *