Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में अन्तरगृह परिक्रमा रविवार को

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास,जनकपुर चैत्र १ । मिथिलाञ्चल क्षेत्र का सबसे बडा धार्मिक पद यात्रा के रुप में मनाये जानेवाले  १५ दिने माध्यमिकी परिक्रम में सहभागी रहे तीर्थयात्री शनिवार को जनकपुरधाम आ चुके हैं ।

फाल्गुन प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ १५ दिन की मिथिला परिक्रमा नेपाल और भारत के एक सौ ३३ किलो मिटर की दूरी तय कर शनिवार सुबह जनकपुरधाम पहुँचा है । मिथिला विहारी भगवान श्रीराम का डोला और किशोरी जी अर्थात माता सीता की डोला के साथ नेपाल भारत से आए हजारो तीर्थयात्री १५ दिन से नेपाल भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों को भ्रमण करते हुये शनिवार के सुबह जनकपुरधाम पहुँचा है । परिक्रमा में सहभागी मध्ये मिथिला बिहारी का डोला जनकपुर के गंगासागर के डिल मे रखा गया है ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

गंगासागर के डिल में मिथिला विहारी के दर्शन करने के लिए सर्वसाधारण की अत्यधिक भीड देखी गयी है । जनकपुर में रात्री विश्राम कर परिक्रमा में सहभागी
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अर्थात रविवार सुबह से ही अन्तगृह परिक्रमा में  सहभागी होकर परिक्रमा कर अपना अपनो घर  जाकर सामवार  होली खेलेगें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed