Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हलचल फाउन्डेशन द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में श्रीहनुमान चालिसा पाठ–२०७९ साप्ताहिक कार्यक्रम अन्र्तगत अत्याधिक जाडे के समय में हलचल फाउन्डेशनद्वारा पौष १९ गते मंगलवार आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में २० लोगों ने रक्तदान किया ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वडा नं.– ८ एकलैनी स्थित महाकाली मन्दिर में अत्याधिक जाडा होने के बावजूद भी ‘रक्तदान जीवनदान’ मूल नारा के साथ आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी विनयराज त्रिपाठी, चम्पालाल, नबिन कुमार शाक्य, विजयराज लखेर, अभी न्यौपाने, बल बहादुर बिष्ट, सन्दिप तिवारी, सुनील भण्डारी, रिन्कु सोनार, समीर खान, हृदेन्द्र श्रेष्ठ, अमन थापा, संगम पुनमगर, बलराम गुप्ता, रियाज खान, फिरदोस शाहमी, बिशेष श्रेष्ठ, चन्दन सोनी, निर्मल वर्मा, साहू समाज युवा समिति बाँके के सदस्य दिनेश साहू लगायत उत्साह के  साथ २० लोगों ने रक्तदान किया । ओम फिटनेश एण्ड आर्डर सप्लायर्स के सञ्चालक लवराज श्रेष्ठ के सक्रियता में रक्तदान कार्यक्रम हुआ है ।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *