Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी पुलिस की बेहरमी से की गई एक अश्वेत युवक की पिटाई और बाद में हुई मौत

 

वाशिंगटन.

अमेरिकी पुलिस की बेहरमी से की गई एक अश्वेत युवक (Black Man) की पिटाई और बाद हुई मौत की वीडियो रिलीज होने के बाद टाइम्स स्क्वायर (Times Square) पर प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा रिलीज की गई इस वीडियो में 29 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति टायर निकोल्स को अधिकारियों द्वारा पीटे जाने के दौरान अपनी मां का नाम लेकर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. बाद में युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में निकोल्स के लिए न्याय और पुलिस की बर्बरता (Police Atrocity) को रोकने की मांग को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारी शुक्रवार देर रात सड़कों पर उतर आए. युवक की हत्या के लिए पांच पुलिस कर्मियों पर आरोप तय किए गए हैं. शेल्बी काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्टीव मुलरॉय ने कहा कि हालांकि अधिकारियों ने हत्या में अलग-अलग भूमिका निभाई है, फिर भी वे सभी जिम्मेदार हैं. आपको बता दें कि एक ट्रैफिक स्टॉप के दौरान अधिकारियों की निकोल्स के साथ झड़प हुई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com