Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

०६३ के बाद हुए आन्दोलन ने जनता को शान्ति और समृद्धि नहीं दी है, अब पुनर्विचार आवश्यक हैः थापा

 
कमल थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि वि.सं. २०६३ के बाद जो भी आन्दोलन हुआ है, उससे आम जनता को शान्ति और समृद्धि प्राप्त नहीं हो सका, इसीलिए वर्तमान राजनीतिक प्रणाली और शासकीय स्वरुप में परिवर्तन आवश्यक है । उनका कहना है कि परिर्वतित राजनीतिक प्रणाली और व्यवस्था के प्रति आम जनता असन्तुष्ट हैं, इसमें पुनर्विचार की आवश्यकता हो चुकी है ।
आज बुधबार बुटल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘अब राजनीतिक प्रणाली, शासकीय स्वरुप और राष्ट्रीय संचरना के संबंध में पनुर्विचार और बहस होना चाहिए ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दलों में अराजनीतिक चरित्र हाबी होती जा रही है और नेतागण मर्यादाहीन होते जा रहे हैं । पूर्व उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री भी रहे नेता थापा ने आगे कहा– ‘राजनीतिक दलों में व्याप्त अस्थिर चरित्र के कारण देश की एकता और संविधान में संकट में है । देश में विदेशियों को चलखेल बढ़ रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed