रामसहाय की उम्मीदवारी रद्द करने के लिए एमाले द्वारा शिकायत

काठमांडू, ११ मार्च । उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामसहाय यादव की उम्मीदवारी विरुद्ध नेकपा एमाले ने उजुरी पंजीकृत की है । एमाले की मांग है कि रामसहाय की उम्मीदवारी संविधान के मर्म विरुद्ध है, इसीलिए उम्मीदवारी ही रद्द होनी चाहिए ।
प्राप्त सूचना अनुसार संघीय संसद् स्थित राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति कार्यालय में एक शिकायत पंजीकृत करते हुए एमाले ने कहा है कि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अलग–अलग समुदाय एवं लिंग के होना चाहिए । उसने आगे कहा है कि राष्ट्रपति में रामचन्द्र पौडेल (पुरुष) निर्वाचित हो चुके हैं, इसीलिए उपराष्ट्रपति महिला उम्मीदवार ही निर्वाचित हो सकते हैं । शिकायत पत्र में कहा है कि अब पुरुष के अलवा अन्य लिंग के पात्र ही उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए योग्य हो सकते हैं ।

