Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव आज , बिराटनगर के जानकी सेवा सदन में

 

माला मिश्रा जानकी सेवा सदन बिराटनगर । बिराटनगर 17 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में दिल्ली , हरियाणा , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, पं.बंगाल से पहुचे दर्जनों साहित्यकारों को भारत नेपाल मैत्री समाज के सदस्यों ने जोगबनी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया । महोत्सव में भाग लेने पहुचे साहित्यकारों ने बताया कि वे लोग विराट राजा का प्राचीन दरवार का अवलोकन भी करेंगे । इस मौके पर मौजूद आयोजक डा . विजय पंडित और संयोजक डा. देवी पंथी ने बताया कि की महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वसुद्धैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ नेपाल और भारत के मध्य साहित्यिक सेतु का निर्माण करनें के साथ विराट राजा का प्राचीन दरवार संबंधित प्रचार प्रसार भी है । भारत के विभिन्न महानगरों से पहुचे साहित्यकारों ने बताया कि महोत्सव को वे लोग काफी उत्साहित है । बता दे कि तीन दिवसीय महोत्सव में नेपाल भारत साहित्यिक , सांस्कृतिक ,ऐतिहासिक आध्यात्मिक चर्चा , सामाजिक चर्चा , पर्यावरण विमर्श विषय पर चर्चा के अलावा गजल , चारु वाचन , मुशायरा , बहुभाषी कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम रखा गया है । आयोजक के अनुसार उद्घाटन सत्र का अध्यक्षता बिराटनगर का माननीय मेयर नागेश कोइराला करेंगे वही इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रा डा. गोबिन्द बहादुर तुम्बाहांग दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे । तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव बिराटनगर महानगर पालिका के सहयोग से किया जा रहा है।

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *