लोकगायक राजेन्द्र लम्साल का आज होगा अंतिम संस्कार
काठमाडौं ।
लोकगायक राजेन्द्र लम्साल के पार्थिव शरीर को शुक्रबार स्पेन से नेपाल लाया गया है। शव को लाने के लिए लोक तथा दोहोरी गीत प्रतिष्ठान की अध्यक्ष रीता थापा मगर सहित अन्य कलाकार त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल में पहुँचे थे ।
लम्साल का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा । शव को विमानस्थल से पशुपतिस्थित विद्युतीय शवदाह गृह मेै ले जाया गया । जहाँ अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है ।

