Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर सिटी ने ए डिवीजन क्लब काठमांडु जावलाखेल युथ क्लब को 2- 1 से हराया ।

 

माला मिश्रा बिराटनगर रानी नेपाल । नेपाल के विराटनगर में जारी सातवां विराट गोल्ड कप का सोमबार को पहिल सेमीफाइनल नाइट मैच विराटनगर सिटी एफसी क्लब बनाम जावलाखेल युथ क्लब काठमांडु के बीच खेला गया । प्रथम सेमीफाइनल मैच विराटनगर सिटी क्लब ने जावलाखेल टीम को 2 – 1 से हराकर जीत दर्ज किया । खेल प्रेमी जानकर बताते है कि यह पहिला मौका है जब बिराटनगर का टीम गोल्ड कप उपाधि के नजदीक पहुचा है । बिराटनगर के ओर से विदेशी खेलाड़ी स्टेफन ब्यानग्नल और अभिषेक गुरुंग ने गोल किया था । वही जावलाखेल के तरफ से एक मात्र गोल यूसुव थपलिया ने किया था । मैन ऑफ दी मैच विराटनगर सिटी के स्टेफन घोषित हुए उन्हें पुण्य भट्टराई के हाथों 11 हजार का नगद राशि सहित ट्राफी दिया गया । इस मौके पर बिराटनगर का मेयर नागेश कोइराला , संजेश प्रसाद कोइराला , अजिता कोइराला , संतोष बनिया , किशोर शाही, जया कोइराला , संजीव बूढाथोकी मौजूद थे । विराट गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता आयोजक कमिटी के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता को नेपाली 20 लाख 11 हजार तथा उप विजेता 10 लाख 51 हजार नगद और ट्राफी प्रदान किया जाएगा । बता दे कि उक्त ऐतिहासिक प्रतियोगिया का उद्घाटन कोशी प्रदेश का मुख्यमंत्री हिक्मत बहादुर कार्की के हाथों कर शुभारंभ किया गया था ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री साह द्वारा दी गई अभिव्यक्ति राष्ट्रविरोधी है – झलनाथ खनाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *