मीटरब्याजी पीडि़तों तथा गृह मन्त्रालय के प्रतिनिधियों के बीच आज पुनः वार्ता
काठमांडू, २८ चैत –
मीटरब्याजी पीडित तथा गृह मन्त्रालय के प्रतिनिधियों के बीच आज पुनः बार्ता होने जा रही है । गृह मन्त्रालय के सह सचिव प्रदीप कोइराला के नेतृत्व में सरकारी बार्ता टोली और मिटरब्याज विरुद्ध किसान–मजदूर संघर्ष समिति के बीच मंगलवार को भी बार्ता होने जा रही है । इससे पहले भी दो दिन तक वार्ता हुई थी लेकिन बार्ता में कोई सहमति नहीं हो सकी । इसके बाद आज पुनः वार्ता करके सहमति के लिए प्रयास किया जा रहा है ।
संघर्ष समिति ने अपनी मांग को लेकर रविवार और सोमवार को बातचीत की लेकिन कोई सहमति नहीं हो पाई तो आज एक बार फिर से बातचीत की तैयारी की जाने की संयोजक अबधेस कुशवाह ने दी है । उनके अनुसार मिटरब्याजी के साथ सम्बन्धित सम्पूर्ण फर्जी लिखत तमसुक, दृष्टिबन्धक, रजिष्ट्रेसन तथा चेक के साथ ही मन्त्रीपरिदष के निर्णय से ही अवैध घोषणा हो । साथ ही पीडितों के लिए क्षतिपूर्ति की व्यवस्था भी करनी चाहिए । पीडि़तों ने ६ बुदेँ मांग में सरकारी बार्ता टोली के समक्ष रखी गई है ।

