Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गलत नेतृत्व तथा व्यवस्था के कारण ही देश नहीं बन सका है.. जनता की शक्ति से रक्त की एक बूंद बहाए बिना हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी –राजेंद्र लिङ्देन

 

काठमांडू, ११ भादव
राप्रपा निकट प्रवासी नेपाली एकता समाज(पानस) युएई के दुबई में आयोजन किए गए कार्यक्रम में राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा कि – गलत नेतृत्व तथा व्यवस्था के कारण ही देश नहीं बन सका है ।
गलत व्यवस्था और नेतृत्व के कारण ही स्वदेश में रोजगारी का अवसर सिर्जना नहीं हो सकी है । यहाँ उद्योग, कलकारखाना सभी ठप्प हैं जिसके कारण लाखों युवाओं को विदेश आना पड़ता है । उन्होंने कहा कि अब इस बात पर जोड़ देना चाहिए कि विगत में जो त्रुटी और गलत मार्गचित्र बना हुआ है उसे कैसे ठीक करें ?
अध्यक्ष लिङ्देन ने धर्मनिरपेक्ष के आड में नेपाल के सनातन धर्म संस्कृति पर निरन्तर प्रहार करने वाले गतिविधि बढ़ने को लेकर चिन्ता व्यक्त किया और कहा कि धर्मनिरपेक्ष को खारीज कर वैदिक सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाना होगा । इसके लिए राप्रपा निरन्तर आवाज उठाती आ रही है । उन्होंने इस बात पर भी जोड़ दिया कि विश्व में नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रुप में जाना जाता था लेकिन इस पहचान को मिटा कर धर्मनिरपेक्ष बनाने का जो राजनीति द्वारा किया गया है उसे अब सुधारने की आवश्यकता है । अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि राप्रपा ने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की । हाँ धर्मनिरिपेक्षता बनाने वालों ने जरुर इसकी शुरुआत की है । उन्होंने कहा कि लिम्बू, किराँत धर्मावलम्बी होकर भी हिन्दूराष्ट्र स्थापना करने का उल्लेख करते हुए कहा कि जन्म और कर्म से जो हिन्दू हैं हम उन सभी से हिन्दुराष्ट्र पुनःस्थापना के अभियान में साथ देने का आग्रह किया है । आज जो देश की अवस्था है इसमें धर्म निरपेक्ष बनाने वालें ही जिम्मेदार हैं । उन्होंने यह भी कहा कि – जनता की शक्ति से रक्त की एक बूंद बहाए बिना हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी । खून के एक बूँद बहाए बिना हिन्दू राष्ट्र हम बना सकते हैं । पार्टी सम्बद्व प्रवासी नेपाली एकता समाज साउदी अरब और युएई के निमन्त्रणा में सप्ताह व्यापी भ्रमण के क्रम में दुबई में रहे अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन के प्रमुख आतिथ्य में प्रवासी नेपाली एकता समाज युएई का दूसरा अधिवेशन सम्पन्न हुआ है ।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com