Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंदी पखवाड़े पर हिंदुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा सांस्कृतिक समारोह आयोजित

 

नई दिल्ली, वीरवार, 28 सितम्बर, 2023: हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ‘इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र’ एवं भारतीय भाषाओं के संवर्धन एवं विकास को समर्पित संस्था ‘हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी’ के संयुक्त तत्त्वावधान में दो दिवसीय (26-27 सितम्बर) सांस्कृतिक समारोह सफलतापूर्वक आयोजित हुआ । उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन 26 सितम्बर, 2023 को इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के निदेशक एवं राजभाषा प्रभारी श्री अजीत कुमार तथा हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी के अध्यक्ष श्री सुधाकर पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।

यह भी पढें   सान फ्रान्सिस्को स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सगरमाथा दिवस मनाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन संगीत एवं नाटक विभाग के कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया गया । जबकि दूसरे दिन के कार्यक्रम में दिल्ली के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदूषण एवं साइबर क्राइम पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए । इस अवसर पर काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में जेल सुधारक एवं मीडियाकर्मी डॉ. वर्तिका नंदा, डॉ. जीतराम भट्ट एवं सुधीर लाल, प्रभारी, कलानिधि, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र मंचासीन थे । अकादमी के प्रमुख सदस्य विजय शर्मा, विनोद पाराशर एवं राजकुमार श्रेष्ठ ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की । कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री गरिमा संजय ने किया ।

यह भी पढें   भारत और पाकिस्तान अब भी सिंधु जल संधि को बहाल करने पर सहमत नहीं हो सके हैं - एक प्रतिक्रिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *