Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंदू स्वयंसेवक संघ द्वारा प्राथमिक शिक्षा वर्ग संचालित

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा जनकपुरधाम के केशव धाम में सप्ताहव्यापी प्राथमिक शिक्षा वर्ग 26अक्टूवर से संचालित किये गये है।इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग में धनुषा, महोतरी,सिरहा के 80स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा वर्ग में उनको शारीरिक ,नैतिक तथा आध्यात्मिक शिक्षा के वारे में गहन जानकारी दी जा रही है। सनातन धर्म की रक्षा ,,राष्ट्र निर्माण ,माता -पिता सहित बुजुर्गो को सम्मान जैसी शिक्षा की पाठ पर विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चों को सुवह से रात तक विभिन्न विषयों पर शिक्षा दी जा रही है।पशुपति शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य गोपी नाथ साह मुख्य प्रशिक्षक है। वहीं वीरगंज से आए श्री कांत मणि त्रिपाठी, लक्ष्मण जी, बासुदेव जी भी बच्चों को नैतिक तथा आध्यात्मिक शिक्षा के वारे में जानकारी दें रहे हैं। सोमवार को मातृभोजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम में पवन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, डा.सत्य नारायण ठाकुर,लक्ष्मण यादव, मोहन मुरारी,रघुनाथ महतो , अरविंद लोहनी,प्रभु दयाल जालान आदि की सक्रिय भूमिका हैं।

यह भी पढें   ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन’के लिए प्रधानमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com