Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में विपदा जोखिम व्यवस्थापन तालीम शुरु

 

???????????????????????????????बाँके में विपदा जोखिम व्यवस्थापन तालीम शुरु
नेपालगंज÷पवन जायसवाल १८ श्रावण गते ।
नेपाल रेडक्रास सोसाइटी के आयोजन में ६ दिनों के लिये विपदा जोखिम व्यवस्थापन तालीम रविवार से नेपालगंज में शुरु हुआ है ।
डेनीस रेडक्रस के सहयोग में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी द्वारा मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्र के १५ जिला शाखाओं के द्वारा आपत्कालीन पूर्वतैयारी तथा प्रतिकार्य नमुना कार्यक्रम के रुप में संचालन हो रहा है ।
मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्र के जिला में आपात्कालीन पूर्वतैयारी तथा प्रतिकार्य के लिये क्षमता विकास करने के अभिप्राय से संचालन किया गया इस कार्यक्रम के अन्तर्गत गा.वि.स.स्तर का संकटासन्नता तथा क्षमता विश्लेषण करना, स्थानीय विपदा जोखिम व्यस्थापन पूर्वतैयारी की योजना निर्माण और विपदा व्यवस्थापन के लिये जिला तथा समुदाय स्तर में दक्ष जनशक्ति उत्पादन करने के लिये रहा है ।
६ दिन तक संचालन होने वाला तालीम का शुभारम्भ करते हुये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा ने नेपाल रेडक्रस में अधिक प्रकार की जनशक्ति रही है, जनशक्ति को और व्यवस्थित, सीप युक्त बनाने के लिये यह कार्यक्रम सहयोग करेगी बताया ।
नेपालगंज में आयोजित तालीम में बाँके, बर्दिया, दैलेख, मुगु, डोल्पा, जुम्ला, हुम्ला और कालीकोट लगायत जिला से ३२ लोग रेडक्रस स्वयंसेवकों की सहभागिता रही है ।
इसी तरह श्रावण १८ गते आइतवार से दाङ्ग जिला में संचालन हो रही तालीम में रुकुम, रोल्पा, सल्यान, प्युठान, सुर्खेत, दाङ्ग और जाजरकोटा जिला से २८ लोगों की सहभगिता रही है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य सनत कार्की, नरबहादुर नेपाली, तिलक मल्ल बाँके कजिला के शाखा सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी कार्यक्रम और तालीम के उद्देश्य पर इ.पी.आर.कार्यक्रम के क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक इश्वर रेग्मी ने प्रकाश डाला था ।
तालीम के सहजकर्ताओं में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के मनोज थोकर, मानबहादुर सिंह, बुद्धिसागर श्रेष्ठ और बाँके शाखा के बरिष्ठ अधिकृत दोलख बहादुर डाँगी रहे थे नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दिया ।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com