Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनसेल को लेकर शीर्ष नेता और मंत्रियों से प्रधानमन्त्री कर रहे हैं चर्चा

 

काठमांडू, मंसिर १९ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने एनसेल खरीद बिक्री को लेकर शीर्ष नेता और मंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में मंगलवार की शाम प्रधानमन्त्री दाहाल ने शीर्ष नेता और मंत्रियों को एनसेल के खरीद बिक्री के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया था ।
इस चर्चा में पूर्वप्रधानमन्त्री तथा कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, पूर्वप्रधानमन्त्री तथा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, अर्थमन्त्री प्रकाशशरण महत, सञ्चार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री रेखा शर्मा, कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्री धनराज गुरुङ, शरतसिंह भण्डारी की सहभागीता है ।
बालुवाटार में हो रहे इस बैठक में सत्तारुढ दल लोसपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, जसपा के नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ, माओवादी उपाध्यक्ष अग्नी सापकोटा और पम्फा भुसाल, एकीकृत समाजवादी के नेता राजेन्द्र पाण्डे और कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक की भी उपस्थिति है । साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी बैठक में बुलाया गया है ।
प्रधानमन्त्री के सचिवालय के अनुसार एनसेल खरीद बिक्री में हुए अनियमितता के बारे में चर्चा की जा रही है ।

यह भी पढें   स्वर्गद्वारी नगरपालिका के उपप्रमुख मीनराज राना मगर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *