Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज द्वारा भारत के करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का विरोध

 

बीरगंज, 16 दिसंबर 2023, हिमालिनी संवाददाता । नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज ने भारत के राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि अर्पण किया। ज्ञात हो कि ५ दिसम्बर २०२३ को जयपुर में अज्ञात समूह द्वारा श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूतों के स्वाभिमान, संरक्षक तथा अस्मिता के प्रतींक माने जाते है।

नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज के सदस्य श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी हत्या से पूरा राजपूत समाज आहत, शोकसंतप्त और स्तब्ध है। उनके इस निधन को नेपाल राजपूत समाज, बीरगंज अपनी व्यक्तिगत क्षति मानता है। समाज का मानना है कि ऐसे समय में जब राजपूतों के त्याग और बलिदान का अवमूल्यन किया जा रहा हैं और समाज की अनेक शक्तियां उनके यश और कीर्ति की अपव्यख्या करने में लगी है, ऐसे समय मे स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रासंगिकता अधिक थी।

यह भी पढें   कांग्रेस सह महामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देने की जीवनबहादुर शाही की घोषणा

गौरतलब है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को राजस्थान पुलिस की एसआईटी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कारवाई में शूटर नितिन-रोहित को चंडीगढ़ से पकड़ लिया है। अपराधियों को पकड़ने और उन्हें कानूनी दायरे में लाने के परनेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज ने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए सत्यतथ्य छानबिन कर आरोपियो को कठोर सजा देने की मांग की है। नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज ने उनकी नृशंस हत्या के विरोध में भारतभूमि पर संचालित होनेवाले समस्त विरोध के कार्यक्रमों के प्रति अपनी एकबद्धता व्यक्त किया।

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जटेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष श्री जमुना सिंह, सचिव श्री रामबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष श्री नगनारायन सिंह, सह-कोषाध्यक्ष श्री शशिधर सिंह, सल्लाहकार श्री अवध किशोर सिंह, सदस्य श्री  बिक्रम सिंह,श्री दिपक सिंह, श्री हुकुम सिंह, श्री निरन्जन सिंह, श्री उदय अभिषेक सिंह, श्री रामबाबु सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह ( बाबा), श्री दिपेन्द्र सिंह, श्री सतेन्द्र सिंह, श्री किशोर सिंह (पत्रकार ), श्री रमेश सिंह, श्री किशोर सिंह, श्री रतनेस सिंह, श्री बिकाश सिंह,, श्री ओगेश्वर सिंह, श्री भानुप्रताप सिंह, श्री दिपेन्द्र सिह, श्री राहुल सिंह, श्री रियान्स सिंह, श्री सुरज सिंह, श्री अभिमान सिंह समेत अन्य लोगो की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 1 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

नेपाल राजपुत सेवा समाज, बिरगंज ने कहा कि उन्हें इस समाज की ओर से पुष्पांजलि और भावभीनी श्रद्धांजलि देकर इस चरम शोक के क्षण में उनकी आत्मा की चिरशांति तथा परिवारजनों, प्रशंसकों और समर्थकों को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com