Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मंदिर में पूजा के बाद कलश यात्रा अयोध्या के लिए रवाना

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। बुधवार को नेपाल के विभिन्न नदियों के संग्रहित जल को जानकी मंदिर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास बैष्णव तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कलश रथ। को अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। वीरगंज से मंगलवार की रात में कलश लेकर रथ जानकी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह फूल अक्षत फेंक कर स्वागत किया। बुधवार को जानकी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने पूजा अर्चना किए। नेपाल के भेरी, महाकाली,सेती मेरी, कमला,कोशी बागवती, नारायणी, बलान, दूधमती सहित अन्य नदियों से संचय किए जल से प्रभु श्री राम का जलाभिषेक किया जाएगा। जल यात्रा विश्व हिन्दू परिषद नेपाल तथा श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति द्वारा जल यात्रा का आयोजन किया गया है।जल यात्रा में गहवा माई रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल, उपाध्यक्ष देवा नंद कलवार, पप्पू गुप्ता, राजन कुमार, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह,योग गुरु मनोहर साह,मोहन साह हिन्दू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *