Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय कृषि महोत्सव में मेयर सहित सैकड़ों नेपाली किसान ने भाग लिया

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बिहार के मधुबनी जिला के बसैठ चानपुरा के एस .के.चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कृषि , शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्वास्थ्य महोत्सव सह मेगा एग्री एक्स्पो में नेपाल के जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित सैकड़ों किसान भाग लेकर आधुनिक खेती के बारे में कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त किए। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह को संत कुमार चौधरी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कुछ किसानों ने इस महोत्सव में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाये। तीन दिवसीय महोत्सव में जैविक खेती, मोटे अनाज, सब्जी,फल फूल की पैदावार के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली। इस महोत्सव में मधुबनी पेंटिंग, हस्तकला, विभिन्न प्रकार के अचार,मखान , फर्नीचर, विभिन्न प्रकार के फल -फूल के नर्सरी आदि के दो सौ स्टाल लगाए गए हैं।तीन दिन के महोत्सव में मधुबनी तथा दरभंगा जिले के विभिन्न गांवों से किसान पहुंच कर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त किए। महोत्सव में नेपाल के पूर्व कृषि सचिव योगेंद्र कार्की सहित तीन दर्जन से अधिक कृषि तथा पशुपालन विशेषज्ञ 9फरवरी से ही महोत्सव मेंसहभागी है।एस.के.चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षाविद संत कुमार चौधरी सभी अतिथियों को देखरेख कर रहे हैं। 9फरवरी को बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया था।इसमें विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री पद्मभूषण हुक्म देव नारायण यादव थे।तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com