Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज राष्ट्रपति भवन क्षेत्र में ४ घण्टें के लिए विद्युत आपूर्ति बन्द

 

काठमांडू, फागुन २०– नेपाल विद्युत प्राधिकरण, महाराजगञ्ज वितरण केन्द्र अन्तर्गत विद्युतीय लाइन भूमिगत करने का काम चल रहा है जिसके कारण आज भी काठमांडू के कुछ स्थानों में विद्युत आपूर्ति बन्द की जाएगी । आज काठमांडू के राष्ट्रपति भवन क्षेत्र में ४ घण्टें के लिए विद्युत आपूर्ति बन्द की जाएगी ।
विद्युत प्राधिकरण के अनुसार लाजिम्पाट के एभरेष्ट बैंक से लेकर राष्ट्रपति भवन, टुँडालदेवी के क्षेत्र में सुबह १० बजे से लेकर दोपहर २ बजे तक विद्युत सेवा अवरुद्ध रहेगी । इसी तरह कल (२१) गते गोल्फुटार पेट्रोल पम्प से लेकर बसुन्धारा और २२ गते गोल्फुटार से ह्याम्स अस्पताल तक के क्षेत्र में सेवा अवरुद्ध की जाने की  जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।

यह भी पढें   सन्दर्भ–संविधान संशोधन नेपाल के वर्तमान संदर्भ में : विनोदकुमार विश्वकर्मा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *