Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली के उपलक्ष्य में 47वीं वाहिनी स.सी.ब रक्सौल (बिहार) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया

 

बीरगंज । होली के उपलक्ष्य में 47वीं वाहिनी स.सी.ब रक्सौल (बिहार) में रक्तदान शिविर काच आयोजन वाहिनी- चिकित्सालय द्वारा किया गया ।
इस रक्त-दान शिविर में वाहिनी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यवाहक कमान्डेंट श्री दीपक कृष्ण, उप कमान्डेंट 47वीं वाहिनी की प्रेरणा से उक्त शिविर भारतीय रेड क्रॉस, मोतिहारी के सहयोग से आयोजित किया गया ताकि असहायों की निःस्वार्थ सेवा हो सके और बल के ध्येय वाक्य “सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व” का मकसद भी पूरा हो सके । इस शिविर में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री दीपक कृष्ण के साथ दो अधीनस्थ अधिकारी एवं 27 जवानों ने रक्तदान कर कुल 30 यूनिट रक्त-दान किया ।
47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल इसी प्रकार से मानव चिकित्सा शिविर एवम् पशु चिकित्सा शिविर लगाकर सीमा क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहा करती है साथ ही नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के द्वारा नागरिकों को स्वावलम्बी बनाने का कार्य भी करती रहती है ।
इसी क्रम में यह अनूठा आयोजन कर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने देश के नागरिकों के लिए निःस्वार्थ सेवा कर अपने कर्तव्य के उत्तरदायित्व को बख़ूबी पालन किया है ।

यह भी पढें   30 वर्षों से रथयात्रा में सेवा कर रहा सुराना परिवार,15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटा मोही सर्वत

शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी, मोतिहारी के डॉ० अशोक कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन आमोद कुमार एवम् सहायक तकनीशियन विनोद कुमार श्रीवास्तव की महती भूमिका रही ।
इस दौरान वाहिनी के चिकित्सक डॉ० श्रीराज एम० जे०, (ACMO), डॉ० प्रतीक रंजन (GDMO), उप कमान्डेंट श्री अगाले प्रियदर्शन अरुण, उप कमान्डेंट श्री टी एच बसन्ता सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा (एएचटीयू) अधिकारियों के अलावा अन्य अनेक अधीनस्थ अधिकारी और जवानों एवं मीडिया कर्मियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सकारात्मक सफलता में महती भूमिका निभाई ।

यह भी पढें   S.A.V. स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com