Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत परिसर से अत्याधुनिक हथियार का मिलना कितना स्वाभाविक है –रघुजी पन्त

 

काठमांडू, चैत १४ –
सर्वोच्च अदालत परिसर से अत्याधुनिक हथियार मिला है । इस बात को लेकर सांसदों ने प्रश्न उठाए हैं कि यह कितना स्वाभाविक है ? नेकपा एमालेका सांसद रघुजी पन्त ने भी प्रश्न किया है कि सर्वोच्च अदालत परिसर से अत्याधुनिक हथियार का मिलना कितना स्वाभाविक है ?
बुधवार को राज्यव्यवस्था तथा सुशासन समिति में पन्त ने अदालत परिसरमा व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं के सुरक्षा गार्ड के पास से जो हथियार मिले हैं उस विषय को उठाते हुए कहा कि उपत्यका के समग्र सुरक्षा संरचना के बारे में प्रश्न उठा है । उन्होंने कहा कि – समग्र उपत्यका के सुरक्षा संरचना और अवस्था कैसी है । अदालत में दुर्गा प्रसाईं के सुरक्षा गार्ड से अत्याधुनिक हथियार का मिलना ये कितना स्वाभाविक है ? यदि किसी गलत व्यक्ति के पास हथियार होता तो क्या होता ? इसलिए इस नीति की समीक्षा होनी चाहिए । साथ ही उन्होंने इस तरह कितने हथियार दिए गए हैं इस तथ्यांक की मांग की है । उन्होंने स्पष्ट प्रश्न किया कि –दुर्गा प्रसाईं को जिस तरह के हथियार दिए गए हैं, ये कितनों को दिए गए हैं ? क्या इसका कोई तथ्यांक है ? इसे वापस लेना होगा या नहीं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed