Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा दार्चुला जिला में सामुदायिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

 

काठमान्डू 19अप्रैल


व्याँस गाँवपालिका के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह धामी और भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं के द्वितीय सचिव श्री प्रशान्त कुमार सोना ने भारत सरकार द्वारा नेरु. २.८२ करोड़ आर्थिक सहयोग में निर्माण होने वाले दार्चुला के व्याँस गाँवपालिका–६ स्थित श्री हिमालय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन का शिलान्यास किया ।

इसी तरह ‘नेपाल–भारत विकास सहकायर्’ अन्तर्गत नेरु. ३.३७ करोड़ में निर्माण किए गए दुहुँ गांवपालिका स्थित श्री जनविकास माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन का दुहुँ गाँवपालिका के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रबहादुर सिंह बडाल और भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं के द्वितीय सचिव श्री प्रशान्त कुमार सोना ने संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । उक्त कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी, विद्यालय व्यवस्थापन के प्रतिनिधि, शिक्षक÷शिक्षिका, अभिभावक तथा विद्यार्थियों की भी उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed